नेशनल डेस्कः भारतीय जनता पार्टी की अगले कुछ दिनों में नया कार्यकारी अध्यक्ष मिल सकता है। जो मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा की जगह लेगा। जल्द से जल्द इसका ऐलान हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, 1 अगस्त से पहले बीजेपी अपने नए कार्यकारी अध्यक्ष का ऐलान कर सकती है। हालांकि, अध्यक्ष पद के चुनाव होने में अभी वक्त है। सूत्रों के मुताबिक, इस साल नवंबर दिसंबर में बीजेपी अध्यक्ष पद का चुनाव हो सकता है। तब तक कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति की जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के भीतर इस बात का मंथन चल रहा है। बता दें कि अगले कुछ महीनों में तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड शामिल हैं। माना जा रहा है कि जो बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष बनेगा, वही संगठन के चुनाव के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जा सकता है।
Trending
- Qaumi Patrika, Sunday , 1st June 2025
- फेल हुई कप्तान की strategy, इंग्लैंड दौरा नहीं मिल पाएगी रोहित शर्मा की जगह…, लगा तगड़ा झटका
- बिना आर्थिक विकास के विकसित भारत की बातें हवा हवाई…, बोलीं प्रियंका गांधी- पूरे देश में भयंकर बेरोजगारी
- वाशिंगटन में बोले मिस्त्री- 21वीं सदी में सैन्य साझीदारी को आकार देने में प्रमुख स्तंभ होंगे India-US
- असम के कई हिस्सों में बाढ़ और बारिश का कहर, गुवाहाटी में भूस्खलन से 3 लोगों की मौत
- Indigo की बड़ी घाषणा… मुंबई से आदमपुर की मिलेगी सीधी फ्लाइट, व्यापार के बढ़ेंगे अवसर
- PM Modi Bhopal Visit: ‘नारी शक्ति… आतंकियों और उनके आकाओं के लिए बनी काल’, पीएम मोदी के भाषण की 10 प्रमुख बातें
- Qaumi Patrika, Saturday , 31st May 2025