Viral Video. समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर तीखा हमला किया है. समाजवादी पार्टी मीडिया सेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियाे में बार बालाओं के साथ कई लोग अश्लील डांस करते दिखाई दे रहे हैं. सपा ने दावा किया है कि जो नाच रहे हैं वे बजरंग दल और भाजपा के नेता है.
सपा ने भाजपा और बजरंग दल के एक नेता पर बार में अश्लील डांस करने का आरोप लगाया है. सपा ने वीडियो के साथ लिखा, “ये भाजपाई दूसरों को बहुत संस्कार, संस्कृति, धर्म और राष्ट्रवाद सिखाते हैं, जबकि वे खुद अव्वल दर्जे के लंपट, बलात्कारी, अपराधी और धूर्त होते हैं.”
बजरंग दल नेता /भाजपा नेता बार में बार बालाओं के साथ अश्लील डांस कर रहा
ये भाजपाई दूसरों को बहुत संस्कार ,संस्कृति ,धर्म और राष्ट्रवाद सिखाते हैं जबकि अव्वल दर्जे के लंपट ,बलात्कारी ,अपराधी और धूर्त होते हैं
सीएम योगी पर अपराधियों को बचाने का लगाया आरोप
सपा ने आरोप लगाया कि भाजपा ऊपर से नीचे तक धूर्तों, रंगे सियारों, अपराधियों और भ्रष्टाचारियों से भरी हुई है. पार्टी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे सदन में लंबा-चौड़ा ज्ञान छौंकते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि वे अपराधियों, बलात्कारी, लंपटों, शोहदों और भ्रष्टाचारियों को पूरा संरक्षण और बढ़ावा देते हैं.