मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी की सांसद कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और स्थानीय लोगों से बात की। हिमाचल प्रदेश में आई विनाशकारी बाढ़ के मद्देनजर, कंगना रनौत ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने का अपना वादा पूरा किया है। हाल ही में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत राशि के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात करने के बाद कंगना अब व्यक्तिगत रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की तबाही देखने के लिए वहां पहुंची हैं। अपने दौरे की तस्वीरें एक्स पर साझा करते हुए, मंडी की सांसद कंगना रनौत ने लिखा, आज हिमाचल प्रदेश में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। हम इस विशाल ब्रह्मांड के सामने बहुत कमज़ोर हैं… हे धरती देवी, जीवन की माता हम पर दया करें।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 10 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 8 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 7 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 6 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 4 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 3 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 02 Nov 2026
- Gold-Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर सोना 1.39 लाख के पार; चांदी भी चमकी

