मुंबई। मुंबई में भारी बारिश के बाद बृहस्पतिवार को वाहन और रेल यातायात फिर से शुरू हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार सुबह के लिए मुंबई और उसके आसपास के जिलों ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।
भारी बारिश के कारण बुधवार को मुंबई के निचले इलाकों में पानी भर गया था, लोकल ट्रेन का आवागमन थम गया और मुंबई आने वाली कम से कम 14 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित करना पड़ा। मुंबई में अत्यधिक भारी बारिश के कारण बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बृहस्पतिवार को सभी विद्यालयों और कॉलेजों में अवकाश की घोषणा की है।