यूट्यूबर और कार्यकर्ता ध्रुव राठी को गुरुग्राम स्थित उनके आवास से हिरासत में लिए जाने के मामले ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए अपने ‘जंतर-मंतर 2.0’ प्रदर्शन की शुरुआत करने की घोषणा की है। संगठन ने ध्रुव राठी समेत जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश के दौरान हिरासत में लिए गए सैकड़ों युवाओं को तत्काल रिहा करने की मांग की है।
कॉजपा ने एक बयान जारी कर आरोप लगाया कि सरकार मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के खिलाफ उठने वाली लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में दमनकारी कार्रवाई कर रही है। संगठन ने ध्रुव राठी, छात्र कार्यकर्ताओं और अन्य हिरासत में लिए गए नागरिकों की बिना शर्त रिहाई की मांग की।

