कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के शनिवार, 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इसके बावजूद सीजेपी की ओर से प्रदर्शन करने की घोषणा के बाद राजधानी और दिल्ली से सटे इलाकों में बैरिकेडिंग, चेकिंग और निगरानी बढ़ा दी गई है।
CJP की मांगों को लेकर प्रस्तावित है प्रदर्शन
सीजेपी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। पार्टी ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर जुटने का आह्वान किया है। सीजेपी और उससे जुड़े छात्र संगठनों ने भी प्रदर्शन में शामिल होने की घोषणा की है।

