मुंबई। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने मंगलवार को कहा कि अगर उनकी टीम को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीतनी है तो उन्हें भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर लगाम कसने का तरीका ढूंढना होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होगी। भारत ने लगभग एक दशक से यह ट्रॉफी अपने पास सुरक्षित रखी है। इस बीच उसने दो बार ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर हराया। कमिंस ने स्टार स्पोर्ट्स प्रेस रूम में कहा, ‘‘मैं बुमराह का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मुझे लगता है कि वह एक शानदार गेंदबाज हैं। अगर हम उस पर लगाम कसने में सफल रहते हैं तो इससे हमें श्रृंखला जीतने में काफी मदद मिलेगी।’’
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026

