कप्तान राधा यादव की शानदार स्पिन गेंदबाजी के बाद दिनेश वृंदा के तूफानी नाबाद अर्धशतक की बदौलत भारत ‘ए’ ने रविवार को महिला ‘एशिया कप राइजिंग स्टार्स’ में पाकिस्तान ‘ए’ को 59 गेंद शेष रहते आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। भारत ‘ए’ महिला टीम की यह टूर्नामेंट में पहली जीत है। टीम को शुक्रवार को पहले मैच में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) महिला टीम से सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान ‘ए’ पर जीत के साथ भारत ‘ए’ महिला टीम ग्रुप ए में यूएई के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। भारत ‘ए’ के स्पिनरों ने अपनी सटीक गेंदबाजी से आपस में पांच विकेट साझा कर पाकिस्तान को दबाव में डाल दिया। पाकिस्तान की टीम 18.5 ओवर में महज 93 रन पर आउट हो गयी। राधा (तीन ओवर में 11 रन पर दो विकेट) ने दो महत्वपूर्ण विकेट लेकर आक्रमण की अगुवाई की, वहीं प्रेमा रावत (तीन ओवर में 16 रन पर दो विकेट) और मिन्नू मणि (2.5 ओवर में 10 रन पर एक विकेट) ने सुनिश्चित किया कि पाकिस्तान के बल्लेबाज कोई साझेदारी नहीं बना सकें। तेज गेंदबाज साइमा ठाकोर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवरों में सिर्फ 14 रन देकर दो विकेट लिए।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 24 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 23 October 2026
- Asian Para Games में भारत का जलवा: प्रवीण ने जीता गोल्ड, बंटी को सिल्वर; शीतल-पायल की जोड़ी ने भी दिलाया रजत
- अमित शाह के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, सीएम योगी बोले- सशक्त भारत के निर्माण में योगदान अतुलनीय
- Jio Platforms IPO: रिटेल कोटा पूरी तरह भरा, खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से को मिला पूर्ण अभिदान,QIB कैटगरी में 10 गुना बोलियां, जानिए हर लाइव अपडेट
- India-Poland Meeting : भारत-पोलैंड की दोस्ती को मिलेगी नई उड़ान, PM मोदी और डोनाल्ड टस्क के बीच अहम बैठक
- Rampur News: आजम से मिलने जेल पहुंचे अखिलेश, 45 मिनट की मुलाकात पर टिकी निगाहें
- Qaumi Patrika Hindi, 22 October 2026

