दिल्ली। अग्रवाल समाज से जुड़े समाज सेवी और उद्योमियों के साँझा सहयोग से आज 27 वा विवाह समारोह आयोजित किया गया।
महाराज अग्रसेन सेवा ट्रस्ट के द्वारा 11 जरूरतमंद कन्याओं का सामूहिक विवाह, बाहरी दिल्ली, रोहिणी जापानी पार्क के JMD टेंट में आयोजित किया गया। तुलसी सामाजिक संस्था से कंचन गुप्ता जी के साथ बहुत से गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। अलमारी बर्तन सिलाई मशीन, मिक्सर, ड्रेसिंग टेबल व गृहस्थी बसाने का सभी जरूरी सामान के साथ कन्या दान में 1100/ रुपए नकद दिया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री साधुराम मित्तल द्वारा किया गया। व्यवस्था रोशन लाल बंसल ईश्वर चंद गर्ग,पूरन मल गोयल जी की देखरेख की गई।
वर वधू क़ो आशीर्वाद देने सर्वोच्च न्यायालय के रिटायर्ड जज माननीय सुधीर अग्रवाल, आम आदमी पार्टी के विधायक महिंदर गोयल, पूर्व मंत्री सतेन्द्र जैन, नांगलोई जाट पूर्व विधायक विजेंदर शौकीन, दिल्ली जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय जोशी, तुलसी सामाजिक संस्था से कंचन गुप्ता जी के साथ बहुत से गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।