नई दिल्ली। भारतीय टीम में ‘सुपरस्टार संस्कृति’ खत्म करने पर उनके लगातार जोर देने के कारण ड्रेसिंग रूम में असंतोष की अटकलों के बीच मुख्य कोच गौतम गंभीर के भविष्य के बारे में अगले महीने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के प्रदर्शन के आधार पर समीक्षा की जायेगी। पिछले साल जुलाई में गंभीर के पद संभालने के बाद भारत ने दस में से छह टेस्ट और श्रीलंका में एक द्विपक्षीय वनडे श्रृंखला गंवाई है। इसके और अपने खराब फॉर्म के कारण विराट कोहली और रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय कैरियर को लेकर भी अटकलों का बाजार गर्म है। इसके साथ ही गंभीर की स्थिति भी अब उतनी मजबूत नहीं है। ऐसी अटकलें हैं कि आस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान उनके और प्रमुख खिलाड़ियों के बीच मतभेद रहे।
Trending
- MSME उद्यमियों से PM मोदी की अपील- आत्मनिर्भरता को दें बढ़ावा, हर फैसले में हो ‘इंडिया फर्स्ट’
- PM मोदी ने पंकज चौधरी को जन्मदिन पर भेजा खास संदेश, योगी समेत कई दिग्गजों ने दी बधाई
- Trump Asia Diplomacy: मनीला में मित्रतापूर्ण अंदाज और चीन के शेनझेन में शी जिनपिंग व पुतिन संग पहली वार्ता
- यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, पूर्वांचल के सात जिलों में बारिश के आसार; 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
- विशाल चतुर्वेदी को हनुमान अंश के लिए मिला सम्मान, मुंबई में आयोजित समारोह में इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजे गए फिल्मकार
- CM योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का निधन, 91 वर्ष की उम्र में पैतृक गांव पंचूर में ली अंतिम सांस
- Qaumi Patrika Hindi, 20 Nov 2026
- Prince William’s India Visit : 105 साल पहले भी नवंबर में मुंबई उतरे थे प्रिंस ऑफ वेल्स, लखनऊ-वाराणसी तक पहुंचा था शाही काफिला

