उत्तर प्रदेश में शनिवार से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, 21 नवंबर से प्रदेश में हवा का रुख बदलकर पुरवा हो जाएगा। इसके असर से 21 और 22 नवंबर को पूर्वांचल के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आजमगढ़, वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली और गाजीपुर में बारिश के आसार हैं। इस दौरान पुरवा हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि चक्रवात और पुरवा हवाओं के प्रभाव से 20 से 22 नवंबर के बीच रात के तापमान में तीन डिग्री और दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

