लखनऊ, : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भाजपा ने विशेष रूप से दिल्ली में जीत के लिए योजना तैयार की है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और सीमावर्ती बिहार के जनपदों के 20 प्रतिशत मतदाता दिल्ली में हैं। वहां जीत और हार का फैसला करने की स्थिति में मौजूद इन मतदाताओं पर योगी का अच्छा प्रभाव है। मुख्यमंत्री योगी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय राजधानी में चार दिन में कुल 14 सभाएं करेंगे। भाजपा के लिए योगी की ये रैलियां काफी अहम मानी जा रही है। अपने अक्रामक अंदाज के लिए जाने वाले योगी न सिर्फ पार्टी योजनाओं और कामों को जनता के सामने रखेंगे, बल्कि वो कांग्रेस और प्रदेश की मौजूदा सरकार आम आदमी पार्टी पर तीखे हमले भी करेंगे।
Keep Reading
Add A Comment

