मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने को लेकर आज फैसला करेगा। बुमराह की फिटनेस को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। बुमराह ने हाल ही में बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी पीठ का स्कैन कराया है। अब बीसीसीआई का चिकित्सा दल चयनकर्ताओं और भारतीय टीम प्रबंधन के साथ बात कर बुमराह के चैंपियंस ट्रॉफी मे खेलने को लेकर कल अंतिम निर्णय लेगा। उल्लेखनीय है कि बुमराह को 18 जनवरी को घोषित चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारत की 15 सदस्यीय प्रारंभिक टीम में शामिल किया गया था, लेकिन वह इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में नहीं खेल सके। बुमराह ने आखिरी मैच जनवरी की शुरुआत में सिडनी टेस्ट के दौरान खेला था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में वह गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। उन्हें पीठ में जकड़न की शिकायत थी। जिसके बाद उन्हें पांच हफ्ते का आराम दिया गया था।
Trending
- सपा पर भड़के दोनो डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, अखिलेश यादव को बताया पिछड़ों और दलितों का विरोधी
- Prince William’s India Visit : मुंबई पहुंचे प्रिंस विलियम-प्रिंसेस केट, बच्चों के साथ खेला गली क्रिकेट, PM मोदी से करेंगे मुलाकात
- अक्टूबर में महंगाई ने तोड़ा रिकार्ड : आसमान पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें, शहरों से ज्यादा गांवों में दिखा असर
- बिलकिस बानो केस : सुप्रीम कोर्ट ने निलंबित की दो दोषियों की उम्रकैद की सजा, जमानत पर रिहाई का आदेश
- 68,500 शिक्षक भर्ती: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बाहर जमकर नारे बाजी, पुलिस ने बसों में भरकर भेजा इको गार्डन
- विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में महिला उद्यमों व वैश्विक साझेदारियों की होगी अहम भूमिका : राज्यपाल
- Qaumi Patrika Hindi, 16 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 15 Nov 2026

