चंडीगढ़। हरियाणा में हाल में हुए नगर निकाय चुनाव के लिए मतगणना बुधवार को शुरू हुई, जिसमें अंबाला नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महापौर पद के उम्मीदवार ने जीत हासिल की और आठ अन्य नगर निगमों में पार्टी के उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे हैं। वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद वापसी की उम्मीद कर रही कांग्रेस नगर निगम के चुनाव में अभी पीछे है। मानेसर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, करनाल, यमुनानगर, पानीपत, अंबाला और सोनीपत नगर निगमों में महापौर और वार्ड सदस्यों के पदों के लिए चुनाव इस महीने की शुरुआत में हुए थे। अंबाला और सोनीपत नगर निगमों में महापौर पद के लिए उपचुनाव भी हुए। अंबाला में महापौर पद की भाजपा उम्मीदवार शैलजा सचदेवा ने कांग्रेस की अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमीषा चावला को 20,487 मतों के अंतर से हराया।
Trending
- अस्थिर रुझानों के बीच शुरुआती कारोबार में तेजी के बाद बाजार में स्थिरता
- पेरिस में लुई विटॉन के लिए परफेक्ट ग्लोबल चार्म बनीं दीपिका पादुकोण
- Team India : ऋषभ पंत ने कहा-आईपीएल नहीं भारतीय टीम होना चाहिए लक्ष्य, सफलता आगे पीछे आएगी
- संन्यास लेने से पहले रोहित शर्मा की नजर वनडे विश्व कप खिताब पर होगी, भारतीय कप्तान के भविष्य पर बोले रिकी पोंटिंग
- WPL 2025 : गुजरात जायंट्स पर मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी, निगाहें हरमनप्रीत-एशले गार्डनर पर टिकी
- Jagdeep Dhankhar: उपराष्ट्रपति की सेहत से जुड़ा बड़ा Update आया सामने, दिल्ली AIIMS ने दी जानकारी
- हरियाणा नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत तय, महापौर पद के आठ उम्मीदवार आगे
- मध्यप्रदेश सरकार ने 2025-26 के लिए 4.21 लाख करोड़ रुपये का बजट किया पेश