प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को 76 वर्ष के हो गए हैं, पीएम के तौर पर उनके 12 वर्षों के नेतृत्व में देश ने आर्थिक स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल की हैं। इसमें जनधन खातों के जरिए बैंकिंग सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना, स्टार्टअप्स को आगे बढ़ाना देना, रिकॉर्ड विदेशी मुद्रा भंडार और तेज जीडीपी ग्रोथ शामिल हैं। पीएम मोदी के पहले कार्यकाल में शुरू की गई जनधन योजना से बड़ी संख्या में कमजोर वर्ग को बैंकिग सेवाओं से जोड़ने में मदद मिली है।
इस योजना के तहत 2 सितंबर, 2026 तक 59.21 करोड़ बैंकिंग खाते खोले जा चुके हैं। इसमें कुल 3.17 लाख करोड़ रुपए की राशि जमा है। इसमें 32.98 करोड़ खातों का स्वामित्व महिलाओं के पास है। साथ ही, 46.03 करोड़ खाते ग्रामीण और अर्ध-ग्रामीण इलाकों में हैं। देश में बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम खड़े करने में भी पीएम मोदी का योगदान अहम है। डीपीआईआईटी द्वारा मान्यता प्राप्त स्टार्टअप की संख्या अगस्त, 2026 में बढ़कर 2.47 लाख से अधिक हो गई है, जो कि 2016 में मात्र 502 थी।

