बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर बैक-टू-बैक अलग-अलग जॉनर की फ़िल्मों में काम कर रही हैं। शनाया कपूर अपनी पहचान बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। फिल्म तू या मैं में अपनी पहली झलक की रिलीज़ के बाद से ही शनाया अपनी आत्मविश्वास भरी स्क्रीन प्रेजेंस के लिए लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। बेजॉय नांबियार निर्देशित और कलर येलो बैनर के तहत निर्मित तू या मैं में शनाया और आदर्श गौरव नज़र आएंगे, जिसने सभी को चौंका दिया है। झलक को लेकर शुरुआती प्रतिक्रियाएं सकारात्मक रही हैं। शनाया ने अपनी फ़िल्म आंखों की गुस्ताखियां की शूटिंग पूरी कर ली है, जिसमें वह राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता विक्रांत मैसी के साथ काम कर रही हैं। संतोष सिंह निर्देशित यह फ़िल्म रस्किन बॉन्ड की सबसे पसंदीदा लघु कहानियों में से एक से प्रेरित एक मार्मिक प्रेम कहानी है। शनाया ने अपनी तीसरी परियोजना भी शुरू कर दी है। वर्तमान में जेसी शीर्षक वाली इस फिल्म का निर्देशन शुजात सौदागर कर रहे हैं और इसमें शनाया के साथ अभय वर्मा हैं।
Trending
- IND vs ENG 2nd Test: एजबेस्टन में भारत क्या तोड़ पाएगा अपना 58 साल पुराना अभिशाप? जानें क्या है पिच का हाल
- अखिलेश यादव के जन्मदिन पर शुरू हुई सिंबल पॉलिटिक्स! एक तस्वीर ने शुरू की नई राजनीति
- BJP ने तेजस्वी यादव को बताया नामजवादी मौलाना, कहा- क्या आपने संविधान पढ़ा है?
- PM Modi Visit: पांच देशों की यात्रा पर पीएम मोदी रवाना, कहा- मजबूत होंगे हमारे दोस्ताना संबंध
- अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था हुआ रवाना: LG मनोज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी, यात्रा मार्ग पर कड़ी सुरक्षा
- संसद सुरक्षा चूक मामला: दिल्ली हाई कोर्ट ने दो आरोपियों को दी जमानत, पुलिस ने जताया विरोध
- Qaumi Patrika, Wednesday, 2nd July 2025
- काजोल की हॉरर फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर चला जादू, पहले वीकेंड में कमाए 17 करोड़