उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2025 में बौद्ध आस्था के वैश्विक केंद्र के रूप में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रदेश के बौद्ध सर्किट में गत वर्ष 2025 में करीब 82 लाख पर्यटक पहुंचे, जिनमें 4.40 लाख से अधिक विदेशी पर्यटक शामिल रहे। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इनबाउंड टूरिज्म में यह खासी वृद्धि है और दुनिया भर के श्रद्धालु ‘बोधि यात्रा’ के लिए उत्तर प्रदेश को प्राथमिकता दे रहे हैं।उन्होंने रविवार को बताया कि प्रदेश के प्रमुख बौद्ध स्थलों कुशीनगर, सारनाथ, श्रावस्ती, कपिलवस्तु, संकिसा और कौशांबी में वर्ष दर वर्ष पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। वर्ष 2024 में 61 लाख, 2023 में 47 लाख और 2022 में 22.40 लाख पर्यटकों का आगमन दर्ज किया गया था। विशेष रूप से कुशीनगर विदेशी श्रद्धालुओं की पहली पसंद बनकर उभरा है। वर्ष 2025 में यहां 2.90 लाख से अधिक विदेशी पर्यटक पहुंचे, जबकि 2024 में 2.51 लाख और 2023 में 2.14 लाख विदेशी आगंतुक आए थे।
Trending
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 8 October 2026
- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट

