नई दिल्ली। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के लिए 14 विधायकों को मनोनीत किया है, जिससे अगले महीने महापौर चुनाव जीतकर ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार बनाने की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आकांक्षाओं को बल मिला है। इन 14 विधायकों में से भाजपा के 11 और आम आदमी पार्टी (आप) के तीन विधायक हैं। मनोनीत विधायक अप्रैल में होने वाले महापौर और उप महापौर पद के चुनाव में मतदान करेंगे। पार्षदों के अलावा, दिल्ली के सात लोकसभा सदस्य (सभी भाजपा के), तीन राज्यसभा सदस्य (सभी ‘आप’ के) और 14 मनोनीत विधायक दिल्ली नगर निगम के महापौर और उप महापौर के लिए होने वाले चुनाव में मतदाता हैं। गुप्ता ने एक बयान में कहा कि मनोनीत विधायक नगर निगम की बजट निर्माण, नागरिक प्रशासन और शहरी शासन में सहायता करेंगे।
Keep Reading
Add A Comment