ई दिल्ली। त्वरित संदेश सेवा मंच व्हाट्सएप ने मंगलवार को कहा कि उसने फरवरी 2025 के दौरान भारत में 97 लाख से अधिक खातों पर रोक लगाई। उसने बताया कि इनमें से 14 लाख खातों को किसी भी उपयोगकर्ता के शिकायत करने से पहले ही सक्रिय रूप से बंद कर दिया गया। मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने अपनी मासिक सुरक्षा रिपोर्ट जारी करते हुए यह जानकारी दी। व्हाट्सएप ने कहा, “फरवरी, 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सएप ने अपनी सेवा की शर्तों का उल्लंघन करने के लिए भारत में 97 लाख से अधिक खाते बंद कर दिए। इनमें से 14 लाख से अधिक खातों को मंच ने किसी भी उपयोगकर्ता की रिपोर्ट से पहले ही सक्रियता दिखाते हुए बंद कर दिया था।” इसके साथ ही, व्हाट्सएप ने मंच का जिम्मेदारी से उपयोग करने के सुझाव भी साझा किए हैं। इसने दूसरे लोगों की सीमाओं का सम्मान करना, थोक एवं स्वचालित संदेशों के साथ स्पैमिंग से बचने और ब्रॉडकास्ट लिस्ट का जिम्मेदारी से उपयोग करने के बारे में सुझाव दिए हैं।
Trending
- Qaumi Patrika, Thursday , 3rd July 2025
- IND vs ENG 2nd Test: एजबेस्टन में भारत क्या तोड़ पाएगा अपना 58 साल पुराना अभिशाप? जानें क्या है पिच का हाल
- अखिलेश यादव के जन्मदिन पर शुरू हुई सिंबल पॉलिटिक्स! एक तस्वीर ने शुरू की नई राजनीति
- BJP ने तेजस्वी यादव को बताया नामजवादी मौलाना, कहा- क्या आपने संविधान पढ़ा है?
- PM Modi Visit: पांच देशों की यात्रा पर पीएम मोदी रवाना, कहा- मजबूत होंगे हमारे दोस्ताना संबंध
- अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था हुआ रवाना: LG मनोज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी, यात्रा मार्ग पर कड़ी सुरक्षा
- संसद सुरक्षा चूक मामला: दिल्ली हाई कोर्ट ने दो आरोपियों को दी जमानत, पुलिस ने जताया विरोध
- Qaumi Patrika, Wednesday, 2nd July 2025