मुंबई। मुंबई इंडियंस के नए खिलाड़ी अश्वनी कुमार ने मंगलवार को कहा कि कप्तान हार्दिक पांड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पदार्पण से पहले उन्हें यह याद दिलाकर उनकी घबराहट दूर कर दी कि ‘पंजाबी निडर हैं’ और उन्हें बस मैदान पर जाकर प्रतिद्वंद्वी टीम में खौफ पैदा करना चाहिए। पंजाब के झंजेरी के इस 23 वर्षीय वामहस्त तेज गेंदबाज ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ सोमवार को 24 रन देकर चार विकेट झटककर टीम को आसान जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। वह इसके साथ ही आईपीएल में अपने पहले मैच में चार विकेट लेने वाले पहले भारतीय बन गए।
Trending
- MSME उद्यमियों से PM मोदी की अपील- आत्मनिर्भरता को दें बढ़ावा, हर फैसले में हो ‘इंडिया फर्स्ट’
- PM मोदी ने पंकज चौधरी को जन्मदिन पर भेजा खास संदेश, योगी समेत कई दिग्गजों ने दी बधाई
- Trump Asia Diplomacy: मनीला में मित्रतापूर्ण अंदाज और चीन के शेनझेन में शी जिनपिंग व पुतिन संग पहली वार्ता
- यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, पूर्वांचल के सात जिलों में बारिश के आसार; 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
- विशाल चतुर्वेदी को हनुमान अंश के लिए मिला सम्मान, मुंबई में आयोजित समारोह में इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजे गए फिल्मकार
- CM योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का निधन, 91 वर्ष की उम्र में पैतृक गांव पंचूर में ली अंतिम सांस
- Qaumi Patrika Hindi, 20 Nov 2026
- Prince William’s India Visit : 105 साल पहले भी नवंबर में मुंबई उतरे थे प्रिंस ऑफ वेल्स, लखनऊ-वाराणसी तक पहुंचा था शाही काफिला

