प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका की यात्रा पर शनिवार को कोलंबो पहुंचे। पीएम मोदी को पुलिस गार्ड ऑफ ऑनर के साथ इंडिपेंडेंस स्क्वायर ले जाया गया। जहां श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा दिसानायका ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री के सम्मान में तोपों की सलामी दी गयी तथा भारत और श्रीलंका दोनों देशों के राष्ट्रगान बजाये गये। इसके बाद पीएम मोदी ने श्रीलंका सशस्त्र बलों के गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया।
Keep Reading
Add A Comment