भारत के पूर्व मुख्य कोच और राजस्थान रॉयल्स के मेंटर (मार्गदर्शक) राहुल द्रविड़ की देखरेख में खेलने वाले युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कहा कि इस युग में उनके जैसा सहानुभूति के साथ देखभाल करने वाला इंसान का साथ मिलना सौभाग्य की बात है। भारतीय टेस्ट टीम के मुख्य सलामी बल्लेबाज जायसवाल राजस्थान रॉयल्स के अहम खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने अपने करियर पर द्रविड़ के प्रभाव के बारे में बात करते हुए पूर्व भारतीय दिग्गज को बेहतरीन इंसान करार दिया। जायसवाल ने एक चैनल से कहा, ‘‘वह एक बेहतरीन इंसान हैं। इस युग में राहुल द्रविड़ सर जैसे खिलाड़ी का होना सौभाग्य की बात है।’’ इस खब्बू बल्लेबाज ने विस्तार से बताया कि द्रविड़ एक इंसान के तौर पर किस तरह अलग हैं।
Trending
- IND vs ENG 2nd Test: एजबेस्टन में भारत क्या तोड़ पाएगा अपना 58 साल पुराना अभिशाप? जानें क्या है पिच का हाल
- अखिलेश यादव के जन्मदिन पर शुरू हुई सिंबल पॉलिटिक्स! एक तस्वीर ने शुरू की नई राजनीति
- BJP ने तेजस्वी यादव को बताया नामजवादी मौलाना, कहा- क्या आपने संविधान पढ़ा है?
- PM Modi Visit: पांच देशों की यात्रा पर पीएम मोदी रवाना, कहा- मजबूत होंगे हमारे दोस्ताना संबंध
- अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था हुआ रवाना: LG मनोज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी, यात्रा मार्ग पर कड़ी सुरक्षा
- संसद सुरक्षा चूक मामला: दिल्ली हाई कोर्ट ने दो आरोपियों को दी जमानत, पुलिस ने जताया विरोध
- Qaumi Patrika, Wednesday, 2nd July 2025
- काजोल की हॉरर फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर चला जादू, पहले वीकेंड में कमाए 17 करोड़