क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। 5 मार्च को होने वाली इस शादी से पहले प्री-वेडिंग समारोह शुरू हो चुके हैं। अर्जुन की मंगेतर सानिया चंदोक के साथ यह खास मौका अंबानी परिवार ने जामनगर में अपने आवास पर आयोजित किया, जहां दोनों परिवारों ने मिलकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया।मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक दिल छू लेने वाले वीडियो में सचिन की इमोशनल स्पीच कैद हुई है, जो तेजी से वायरल हो रही है। सचिन ने अंबानी परिवार का आभार जताते हुए कहा कि इस जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए इससे बेहतर जगह और बेहतर लोग नहीं हो सकते। उन्होंने मुकेश और नीता अंबानी को धन्यवाद दिया कि उन्होंने इस पवित्र मौके के लिए उन्हें बुलाया।
Trending
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 8 October 2026
- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट

