कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की विकास दर घटने पर चिंता व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कहा कि जब तक देश में आर्थिक विकास की दर तेज नहीं होगी तब तक विकसित भारत की बातें करने का कोई मतलब नहीं है।प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि सरकार ने आज आर्थिक विकास का जो आंकड़ा पेश किया है उसके अनुसार देश की आर्थिक विकास दर 2024-25 में साढे छह प्रतिशत है। आर्थिक विकास की यह रफ्तार कोरोना काल के आर्थिक विकास की दर से भी कम है। जब तक आर्थिक विकास की रफ़तार तेज नहीं होगी तब तक देश की आर्थिक प्रगति की बात करने का कोई औचित्य नहीं है।
Keep Reading
Add A Comment