बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और डांसर शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी मृत्यु का कारण दिल का दौरा बताया जा रहा है। शेफाली ने ‘कांटा लगा’ गाने के रीमिक्स वीडियो से रातोंरात प्रसिद्धि हासिल की थी और उन्हें ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से भी जाना जाता था। इसके अलावा, उन्होंने बिग बॉस 13 में एक प्रतियोगी के रूप में हिस्सा लिया था, जहां उनकी लोकप्रियता ने दर्शकों का दिल जीता था। शुक्रवार की देर रात शेफाली को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें मुंबई के अंधेरी लोखंडवाला स्थित बेलेव्यू अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Keep Reading
Add A Comment