दिल्ली। जम्मू रेल मंडल से रवाना होने वाली ट्रेनों में कई औचक निरीक्षण के परिणामस्वरूप बिना टिकट यात्रा में 50 प्रतिशत की उल्लेखनीय गिरावट आई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जम्मू रेल मंडल ने शनिवार को पांच ट्रेनों में अपना दूसरा औचक निरीक्षण किया और बिना टिकट यात्रा कर रहे 76 यात्रियों पर जुर्माना लगाया। एक सप्ताह पहले, 16 अगस्त को भी इसी तरह की कार्रवाई में कुल 166 यात्रियों पर जुर्माना लगाया गया था।
Keep Reading
Add A Comment