भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Elections 2025) के लिए 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को क्रमश: तारापुर और लखीसराय सीट से टिकट दिया गया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और राज्य मंत्री रेणु देवी को क्रमशः कटिहार और बेतिया से उम्मीदवार बनाया गया है।पार्टी राज्य में 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। सूची में नौ महिलाओं के नाम भी शामिल हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिलीप जायसवाल ने पहले ही संकेत दे दिए थे कि पार्टी इस बार महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाने पर जोर देगी। पहली सूची में कई बड़े नेताओं को टिकट मिला है।
Keep Reading
Add A Comment

