लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली समेत कई प्रमुख शहरों के वायु प्रदूषण की चपेट में आने का विषय शुक्रवार को लोकसभा में उठाया और कहा कि सरकार को संसद में विस्तृत चर्चा कराने के साथ इस समस्या से निपटने के लिए एक योजना सामने रखनी चाहिए।इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि यह विषय कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक में उठा था और सरकार इस पर चर्चा के लिए तैयार है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सदन में शून्यकाल के दौरान यह विषय उठाया। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे ज्यादातर बड़े शहरों पर जहरीली हवा की चादर पसरी हुई है, बच्चों को सांस लेने की दिक्कत होती है…लोगों को कैंसर जैसी बीमारियां हो रही है। यह एक ऐसा मुद्दा है जिस पर सभी सहमत होंगे।’’
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 6 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 4 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 3 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 02 Nov 2026
- Gold-Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर सोना 1.39 लाख के पार; चांदी भी चमकी
- हवाई सफर हो सकता है सस्ता! इंडिगो CEO बोले- एयरपोर्ट फीस और टैक्स घटें तो बढ़ेगी विमानन क्षेत्र की रफ्तार
- सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, आवास पहुंचकर जाना हालचाल; तेजस्वी बोले- पुराना रिश्ता रहा है
- Cyclone Murasu : आधी रात आंध्र के तट से टकराएगा ‘मुरासु’, 120 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चेन्नई में स्कूल-कॉलेज बंद

