राज्यसभा में मंगलवार को असम गण परिषद (अगप) के एक सदस्य ने दिवंगत लोकप्रिय गायक जुबिन गर्ग को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किये जाने की मांग की। अगप के वीरेन्द्र प्रसाद वैश्य ने शून्यकाल में यह मांग करते हुए कहा कि जुबिन एक फिल्म निर्माता, निर्देशक, अभिनेता, गायक होने के साथ-साथ समाज सुधारक एवं पर्यावरण प्रेमी भी थे।उन्होंने कहा कि वह अपनी पार्टी एवं पार्टी अध्यक्ष अतुल वोरा की ओर से जुबिन को ‘भारत रत्न’ सम्मान देने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 19 सितंबर 2025 को राष्ट्र ने इस होनहार प्रतिभा को खो दिया था। उन्होंने कहा कि जुबिन केवल गायक नहीं, बल्कि प्रत्येक असमिया व्यक्ति के लिए आशा की किरण थे।वैश्य ने कहा कि भले ही वह आज हमारे बीच नहीं हैं, किंतु उनकी रचनाएं एवं गीत सदा हमारे साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि जुबिन ने हमेशा बाढ़ पीड़ितों, गरीब छात्रों एवं मजदूरों की मदद की थी। उन्होंने कहा कि इन सभी विशेषताओं के कारण जुबिन ने पूरे देश के लोगों का दिल जीत लिया था।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 4 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 3 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 02 Nov 2026
- Gold-Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर सोना 1.39 लाख के पार; चांदी भी चमकी
- हवाई सफर हो सकता है सस्ता! इंडिगो CEO बोले- एयरपोर्ट फीस और टैक्स घटें तो बढ़ेगी विमानन क्षेत्र की रफ्तार
- सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, आवास पहुंचकर जाना हालचाल; तेजस्वी बोले- पुराना रिश्ता रहा है
- Cyclone Murasu : आधी रात आंध्र के तट से टकराएगा ‘मुरासु’, 120 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चेन्नई में स्कूल-कॉलेज बंद
- Diwali 2026: दिल्ली-NCR में दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली छूट, सुप्रीम कोर्ट ने बताई टाइमिंग

