दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भालाफेंक स्टार नीरज चोपड़ा ने जेएसडब्ल्यू स्पोटर्स के साथ एक दशक पुराना रिश्ता तोड़ दिया है और अब वह अपनी खिलाड़ी प्रबंधन फर्म वेल स्पोटर्स शुरू करेंगे। चोपड़ा 2016 में जेएसडब्ल्यू स्पोटर्स से जुड़े थे। 27 वर्ष के चोपड़ा ने कहा,‘‘पिछले एक दशक से हमारा सफर विकास, विश्वास और उपलब्धियों से भरा रहा है। मेरे कैरियर में जेएसडब्ल्यू स्पोटर्स की अहम भूमिका रही है और उनके सहयोग और दृष्टिकोण के लिये मैं हमेशा आभारी रहूंगा।’’ उन्होंने कहा,‘‘इस अध्याय को खत्म करने के साथ मैं उन्हीं मूल्यों को अपने सफर के अगले चरण में लेकर जा रहा हूं।’’ बयान में कहा गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के प्रति सम्मान और गर्व के साथ यह फैसला लिया है।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 4 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 03 October 2026
- राजघाट पर PM मोदी ने किया बापू को नमन, CM योगी ने गांधी-शास्त्री के संदेश को बताया आज भी प्रासंगिक
- UP BJP: अनुसूचित मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 43 पदाधिकारियों की नई टीम घोषित; 12 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री को जिम्मेदारी
- दिल्ली में अचानक बढ़ी सख्ती, 11 मेट्रो स्टेशन बंद और धारा 163 लागू; इन रास्तों पर भी ट्रैफिक डायवर्ट
- गंगा ने बढ़ाई चिंता: घरों में घुसा पानी, छतों और सड़क किनारे शरण ले रहे लोग, खतरे के निशान से महज 19 सेमी दूर
- वोटर लिस्ट में नाम छूटा तो अब घर पहुंचेगा BLO! पहली बार वोटरों के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान
- Qaumi Patrika Hindi, 2 Oct 2026

