तमिलनाडु में महाबलीपुरम के पट्टीकाडु से 47 दिनों पूर्व चला विश्व का सबसे बड़ा “सहस्त्र शिव लिंगम” 2225 किलोमीटर की यात्रा पूर्ण कर बिहार में पूर्वी चंपारण के कैथवलिया पहुंच चुका है। मंदिर परिसर में 18 फीट ऊंचा पेडेस्टल एवं लगभग 15 फीट आधार संरचना पर 17 जनवरी 2026 को ‘सहस्त्र शिव लिंगम की स्थापना होगी।इस ‘सहस्त्र शिव लिंगम’ को तमिलनाडु में महाबलीपुरम के पट्टीकाडु गांव में एक ही काले ग्रेनाइट पत्थर से 10 वर्षों में तराशा गया है। 33 फीट ऊँचा और 210 मीट्रिक टन (210,000 किलोग्राम) वजनी ‘सहस्त्र शिव लिंगम’ को 21 नवंबर 2025 को 96 चक्के वाले विशेष ट्रक पर लाद कर महाबलीपुरम से बिहार के कैथवलिया, विराट रामायण मंदिर के लिए रवाना किया गया था, जो मंगलवार 06 जनवरी 2026 को 47 वें दिन सफलतापूर्वक कैथवलिया पहुंचा। विनायक वेंकटरमण की कंपनी के वास्तुकार लोकनाथ के अथक परिश्रम से तैयार ‘सहस्त्र शिव लिंगम’ पर छोटे छोटे 1008 शिवलिंग की आकृतियां उकेरी गयीं हैं।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026

