समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी और यूपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव से तलाक लेने का ऐलान कर दिया है। इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए प्रतीक ने कहा कि, ”मैं जल्द ही इस स्वार्थी महिला से तलाक लेने जा रहा हूं, जिसने अपने स्वार्थ के लिए मेरा परिवार तोड़ा।”
प्रतीक यादव ने पोस्ट में लिखा कि “उसने मशहूर होने और प्रभाव के लिए ये सब किया। अभी मेरी मानसिक स्थिति काफी खराब है और इसका कारण वही हैं। मेरा दुर्भाग्य है कि मैंने इस महिला से विवाह किया।”
अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव कारोबारी हैं। वह फिटनेस क्षेत्र में काम करते हैं। उनकी पत्नी अपर्णा यादव ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा ज्वॉइन कर ली थी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपर्णा यादव के करीबी संबंध रहे हैं। अपर्णा के भाजपा में शामिल होने से सपा प्रमुख अखिलेश यादव असहज थे।

