चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से जेद्दा जा रहा सऊदी अरबिया एयरलाइंस का विमान शुक्रवार दोपहर अचानक रास्ते से वापस लौट आया। विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसको लेकर एयरपोर्ट अधिकारियों में अफरा तफरी मच गई। वहीं जानकारी होने पर विमान में सवार यात्री भी दहशत में आ गए। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं और विमान में आई खराबी दूर करने के लिए इंजीनियरों की टीम लगा दी गई है।एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि लखनऊ एयरपोर्ट से दोपहर 12:05 बजे जेद्दा जाने वाला सऊदी अरबिया एयरलाइंस का विमान (एसवी 891) शुक्रवार को दोपहर करीब 12:25 बजे रवाना हुआ। विमान जेद्दा जा रहा था, तभी रास्ते में केबिन प्रेशर की समस्या आ गई। इसकी जानकारी मिलते ही पायलट ने नजदीकी एयरपोर्ट मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग के लिए एटीसी से संपर्क किया, लेकिन वहां लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी। जिसके बाद पायलट ने लखनऊ एयरपोर्ट के एटीसी से संपर्क कर इमरजेंसी लैंडिंग कराने को कहा। बाद में करीब 1:45 बजे विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया। विमान में क्रू मेंबर सहित 285 यात्री सवार थे। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं। वहीं विमान की लखनऊ में लैंडिंग होने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन इंजीनियरों की टीम को खराबी दूर करने के लिए लगाया गया।फिलहाल इंजीनियरों की टीम विमान की खराबी दूर करने का प्रयास कर रही है।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026

