एक फोन कॉल और रातों-रात भारत-अमेरिका के बीच लंबे समय से अटका व्यापार समझौता अंतिम रूप ले लिया। सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के तुरंत बाद ट्रुथ सोशल पर इस ऐतिहासिक डील की घोषणा की। ट्रंप ने इसे अपनी और मोदी की दोस्ती का नतीजा बताया और कहा कि यह समझौता दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत बनाएगा।ट्रंप ने स्पष्ट किया कि अमेरिका अब भारतीय सामानों पर लगने वाला रेसिप्रोकल टैरिफ 25% से घटाकर 18% कर देगा, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। इससे पहले अगस्त 2025 में अमेरिका ने भारतीय निर्यात पर टैरिफ को 50% तक बढ़ा दिया था (जिसमें 25% रेसिप्रोकल + 25% अतिरिक्त पेनल्टी शामिल थी), जिससे इंजीनियरिंग प्रोडक्ट्स, टेक्सटाइल, केमिकल्स और ऑटो पार्ट्स जैसे सेक्टर्स पर भारी असर पड़ने का खतरा मंडरा रहा था। अब यह राहत भारतीय निर्यातकों के लिए बड़ी सौगात साबित होगी।
Keep Reading
Add A Comment

