टी-20 क्रिकेट विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की विजय की कामना के साथ संगम नगरी प्रयागराज में रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर रुद्राभिषेक किया गया। वर्ल्ड कप में आज एक बार फिर क्रिकेट का सबसे बड़ा महामुकाबला आज होने जा रहा है, जहां भारत का सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया पाकिस्तान को अब तक सात बार मात दे चुकी है, और अब भारतीय टीम आठवीं बार पाकिस्तान को धूल चटाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। श्रीलंका के कोलम्बो मैदान में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर देशभर में जबरदस्त उत्साह है और टीम इंडिया की जीत के लिए दुआओं और प्रार्थनाओं का दौर जारी है। संगम नगरी प्रयागराज में भी भारत की विजय की कामना को लेकर विशेष महारूद्राभिषेक पूजन का आयोजन किया गया।
Keep Reading
Add A Comment

