देश में अंग प्रतिरोपण के मामले 2013 में 5,000 से कम थे जो चार गुना की उल्लेखनीय वृद्धि के साथ 2025 में लगभग 20,000 तक पहुंच गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में अंगदान के महत्व को रेखांकित किया है और सरकार ने देश में अंगदान आंदोलन को निरंतर प्रोत्साहन दिया है।एक बयान में मंत्रालय ने रविवार को कहा कि ”राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रतिरोपण संगठन” (एनओटीटीओ) ने अंगदान, आवंटन और प्रतिरोपण के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति दर्ज की है, जिससे भारत ने इस क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
Keep Reading
Add A Comment

