लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान की कंपनियों को राज्य में निवेश करने के लिए बुधवार को आमंत्रित किया। राज्य सरकार की ओर से लखनऊ में जारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने जापान की राजधानी तोक्यो में ‘उत्तर प्रदेश निवेश रोड शो’ को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य, भारत की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है। इसने पिछले नौ वर्ष में अपने सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) और प्रति व्यक्ति आय को तीन गुना किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पिछले नौ वर्ष में एक्सप्रेसवे और हवाई अड्डे बना बुनियादी ढांचे को अभूतपूर्व गति दी गई। बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने जापानी कंपनियों को उत्तर प्रदेश में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। आदित्यनाथ ने कहा कि 25 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश की देश की खेती योग्य भूमि में केवल 11 प्रतिशत हिस्सेदारी होने के बावजूद भारत के खाद्यान्न उत्पादन में 21 प्रतिशत का योगदान देता है।
Keep Reading
Add A Comment

