नोएडा: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बीते 24 घंटों के दौरान चली तेज हवाओं का असर साफ तौर पर वायु गुणवत्ता पर देखने को मिला। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में प्रदूषण का स्तर घटा है और कई इलाकों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) यलो जोन यानी ‘मध्यम’ श्रेणी में पहुंच गया है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, एनसीआर के लगभग 80 प्रतिशत क्षेत्र अब यलो जोन में दर्ज किए जा रहे हैं, जिससे लोगों को कुछ हद तक राहत मिली है। गाजियाबाद में यूपीपीसीबी के चारों सक्रिय स्टेशनों के आंकड़ों के मुताबिक, इंदिरापुरम में 202, लोनी में 247, संजय नगर में 167 और वसुंधरा में 192 एक्यूआई दर्ज किया गया है। दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अलीपुर – 196, आनंद विहार – 284, अशोक विहार – 192, आया नगर – 163, बवाना – 213, बुराड़ी क्रॉसिंग – 178, चांदनी चौक – 203, सीआरआरआई मथुरा रोड – 174, डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज – 169 और डीटीयू – 145 एक्यूआई दर्ज किया गया। इनमें अधिकांश इलाके 150 से 200 के बीच दर्ज किए गए, जो यलो जोन की श्रेणी में आते हैं। हालांकि आनंद विहार में एक्यूआई 284 के साथ स्थिति अपेक्षाकृत खराब बनी हुई है।
भारतदिल्ली-एनसीआरछत्तीसगढ़राज्यविश्वखेलव्यापारमनोरंजनEPaperप्रौद्योगिकीलाइफ स्टाइलअन्य खबरें BREAKING Gurdwara panel प्रमुख ने न्यायिक आयोग से बजट फैसले में तेजी लाने का अनुरोध कियाVishal Mega Mart को प्रमोटर द्वारा 7,500 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील के बीच 7% का नुकसान हुआKomatireddy वेंकट रेड्डी ने डॉक्टरों से गरीबों की सेवा करने की अपील कीHESCOM ने ₹188 करोड़ के घाटे के बीच रेगुलेटरी राहत मांगीनए बेस ईयर के साथ भारत की GDP ग्रोथ मजबूत बनी रहेगीHigh Court ने मीडिया एक्रेडिटेशन पॉलिसी पर टीजी से जवाब मांगाकिसानों के लिए हर्बल उपचारों को बढ़ावा देनाHaryana के सीएम सैनी के विजन के तहत 111 गांवों को मिलेगी ‘स्मार्ट गली’: पंवारIIT तिरुपति ने क्लेम्सन यूनिवर्सिटी के साथ समझौता कियाShiv Sena ने वोटिंग अनिवार्य करने पर बोला, ‘सिस्टम को भी साफ़ करें’ Home/भारत/तेज हवा से NCR की वायु… भारत तेज हवा से NCR की वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार, येलो जोन में पहुंचे अधिकतर इलाके Top 0.1% ₹ 9 3.87 jantaserishta.com27 Feb 2026 11:16 AM नोएडा: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बीते 24 घंटों के दौरान चली तेज हवाओं का असर साफ तौर पर वायु गुणवत्ता पर देखने को मिला। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में प्रदूषण का स्तर घटा है और कई इलाकों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) यलो जोन यानी ‘मध्यम’ श्रेणी में पहुंच गया है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, एनसीआर के लगभग 80 प्रतिशत क्षेत्र अब यलो जोन में दर्ज किए जा रहे हैं, जिससे लोगों को कुछ हद तक राहत मिली है। गाजियाबाद में यूपीपीसीबी के चारों सक्रिय स्टेशनों के आंकड़ों के मुताबिक, इंदिरापुरम में 202, लोनी में 247, संजय नगर में 167 और वसुंधरा में 192 एक्यूआई दर्ज किया गया है। Also Read – शराब घोटाले में बरी होकर रो पड़े पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, VIDEO दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अलीपुर – 196, आनंद विहार – 284, अशोक विहार – 192, आया नगर – 163, बवाना – 213, बुराड़ी क्रॉसिंग – 178, चांदनी चौक – 203, सीआरआरआई मथुरा रोड – 174, डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज – 169 और डीटीयू – 145 एक्यूआई दर्ज किया गया। इनमें अधिकांश इलाके 150 से 200 के बीच दर्ज किए गए, जो यलो जोन की श्रेणी में आते हैं। हालांकि आनंद विहार में एक्यूआई 284 के साथ स्थिति अपेक्षाकृत खराब बनी हुई है। Also Read – IPL चेयरमैन अरुण धूमल ने रिंकू सिंह के पिता के निधन पर शोक जताया नोएडा में भी सुधार देखने को मिला है। सेक्टर-62 में 146, सेक्टर-1 में 139 और सेक्टर-116 में 151 एक्यूआई दर्ज किया गया है। यहां भी अधिकांश क्षेत्र मध्यम श्रेणी में हैं, जिससे निवासियों को राहत महसूस हो रही है। मौसम विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार 27 फरवरी से 1 मार्च तक अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सुबह के समय धुंध (मिस्ट) की स्थिति बनी रह सकती है। विभाग ने पूरे सप्ताह किसी बड़े बदलाव या चेतावनी से इनकार किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि तेज हवाओं के कारण प्रदूषक कणों का फैलाव हुआ, जिससे वायु गुणवत्ता में अस्थायी सुधार आया है। यदि हवाओं की गति बनी रहती है तो आने वाले दिनों में भी स्थिति संतुलित रह सकती है। हालांकि, नागरिकों को अभी भी सतर्क रहने और प्रदूषण से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।

