Bolivia Plane Crash: बोलीविया में एयरफोर्स का एक हरक्यूलिस C-130 मालवाहक विमान नए छपे करेंसी को लेकर दूसरे देश जा रहा था लेकिन खराब मौसम होने के कारण विमान क्रैश होकर सड़क पर गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए है। हादसे के बाद आस-पास अफरातफरी का माहौल बन गया और हर तरफ चीख पुकार देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर लोगों में बिखरे नोट को लूटने की होड़ मच गई। लोगों की भीड़ इस भीषण हादसे के बाद भी मदद करने के बदले नोट बटोरने में लगे रहे।
Bolivia Plane Crash

बोलीविया में एयरफोर्स का विमान उड़ान भरने के बाद राजधानी ला पाज के पास एल ऑल्टो शहर में हादसे का शिकार हो गया और क्रैश होने के बाद सड़क पर गिर गया और विमान में भीषण आग लग गई। जिससे कई वाहन भी चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद 15 लोगों की मौत हो गई है और 30 लोग घायल हो गए है। मरने वालों में विमान के चालक दल के सदस्य और कार वाहन में मौजूद लोग शामिल हो सकते है। वहीं घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
