चंडीगढ़, 3 मार्च 2026: पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक, श्री गुलाब चंद कटारिया ने होली के शुभ अवसर पर पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा, “होली का त्योहार वसंत के आगमन और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। जैसे वसंत ऋतु का आगमन वातावरण को अद्भुत सौंदर्य और सुगंध से भर देता है, वैसे ही रंगों का यह त्योहार सामाजिक सद्भाव को मजबूत करे और पंजाब व चंडीगढ़ के लोगों के जीवन में आनंद, उल्लास, आशा और खुशियां लेकर आए।“
राज्यपाल ने लोगों से होली के इस त्योहार को सौहार्द, सद्भावना और भाईचारे की सच्ची भावना के साथ मनाने की अपील की।

