जम्मू-कश्मीर के कश्मीर में हालात सामान्य हो गये हैं और पांच दिनों की पाबंदियों के बाद शनिवार को बाजार फिर से खुल गये और सार्वजनिक परिवहन भी सामान्य रूप से चलने लगे। इससे पहले विरोध प्रदर्शनों के कारण बंद पड़ी इंटरनेट और प्रीपेड मोबाइल फ़ोन सेवाओं को शुक्रवार शाम से फिर से शुरू कर दिया गया है।
जम्मू-कश्मीर में अधिकारियों ने 28 फरवरी को अमेरिका और इज़रायल की ओर से ईरान पर किये गये हवाई हमलों में वहां शीर्ष नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के बाद हुए विरोध प्रदर्शनों को रोकने के लिए पांच दिन पहले घाटी के कुछ हिस्सों में पाबंदियां लगा दी थीं।

