पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ‘आप चाहे कितना भी करो हमला, फिर से जीतेगा बंगाल’ नारा दिया है। बुधवार को जलपाईगुड़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने एसआईआर के जरिए वोट काटने समेत कई आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भी तीखा प्रहार किया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रैली में कहा कि असली वोटर्स के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं। इससे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं। साथ ही, पहचान और नागरिकता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा, “इतने दिन इसी मिटटी पर रहने के बाद आप हमें विदेशी नागरिक कह रहे हैं। आप कह रहे हैं हमें प्रमाण देना होगा कि हम इस देश के नागरिक हैं या नहीं। पहले आप प्रमाणित करें कि आप इस देश के नागरिक है या नहीं। पहले आप यह साबित करें कि आप इस देश के नागरिक हैं या नहीं और उसके बाद लोगों के सामने किसी दूसरे व्यक्ति को चुनौती दें।” ममता बनर्जी ने आरोप लगाए कि वे (भाजपा) बंगाल राज्य को ही खत्म कर देना चाहते हैं। इसके लिए बहुत सारी योजनाएं बनाई गई हैं।
Trending
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 8 October 2026
- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट

