इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 19वां संस्करण 28 मार्च 2026 से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। लीग शुरू होने से ठीक पहले बीसीसीआई आज सभी दस टीमों के कप्तानों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहा है। इस बैठक में इम्पैक्ट प्लेयर नियम, आचार संहिता और मैच से जुड़े अन्य नियमों पर विस्तार से चर्चा होगी। यह बैठक हर सीजन से पहले आयोजित की जाती है, ताकि नए कप्तानों और कोचों को नियमों की पूरी जानकारी दी जा सके। बैठक में भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ (मैच रेफरी) और नितिन मेनन (अंपायर पैनल प्रमुख) भी कप्तानों को संबोधित करेंगे।
Keep Reading
Add A Comment

