भारत और जापान के बीच आयोजित 16वें वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें “छोटी बहन” कहकर संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी के इस आत्मीय संबोधन पर तकाइची ने मुस्कुराते हुए प्रतिक्रिया दी और बाद में अपने संबोधन में भी इस रिश्ते का उल्लेख किया।हैदराबाद हाउस में हुई द्विपक्षीय वार्ता के बाद आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “महामहिम और मेरी छोटी बहन प्रधानमंत्री तकाइची, दोनों देशों के प्रतिनिधि, मीडिया के साथियों, नमस्कार! कोन्निचिवा।” ‘कोन्निचिवा’ जापानी भाषा में अभिवादन के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है।
Keep Reading
Add A Comment

