राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में पुलिस की फर्द बरामदगी में एक नया खेल उभर आया है। इसे उसकी नासमझी या कुछ बड़ों को बचाने की साजिश भी माना जा रहा है। फर्द के अनुसार आरोपी अविनाश शुक्ला ने बताया कि उसने चढ़ावे की गणना के दौरान नकदी की हेराफेरी की, इसमें वापस बची रकम को ट्रस्ट को वापस कर दी थी।पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 26 जून को ट्रस्टी व वादी मुकदमा कृष्ण मोहन के लॉकर से नकदी, जेवरात और विदेशी मुद्रा (डॉलर) की बरामदगी की थी। इसको लेकर सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब वादी को यह मालूम था तो उसने पुलिस को दी तहरीर में इसका जिक्र क्यों नहीं किया।
Keep Reading
Add A Comment

