स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ समारोह की तैयारियों के मद्देनजर राजधानी दिल्ली स्थित ऐतिहासिक लाल किला 15 जुलाई से 15 अगस्त तक आम लोगों और पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया है।बता दें कि 15 अगस्त की तैयारियों को देखते हुए इस फैसले को लिए गया है, ASI द्वारा 9 जुलाई को जारी आदेश में कहा गया है कि प्राचीन स्मारक एवं पुरातात्विक स्थल तथा अवशेष नियम, 1959 के नियम-5 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए लाल किले को 15 जुलाई 2026 से 15 अगस्त 2026 तक, स्वतंत्रता दिवस समारोह समाप्त होने तक आम जनता और पर्यटकों के लिए बंद रखा जाएगा। ASI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा और तैयारियों को ध्यान में रखते हुए हर वर्ष इस प्रकार का आदेश जारी किया जाता है।
Keep Reading
Add A Comment

