उत्तर प्रदेश लोक आयुक्त संगठन अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर लखनऊ में स्वर्ण जयंती समारोह आयोजित कर रहा है। गोमतीनगर स्थित लोक आयुक्त कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता लोक आयुक्त न्यायमूर्ति संजय मिश्र कर रहे हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। लोक आयुक्त संजय मिश्र ने पौधा भेंट कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया।स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोक आयुक्त प्रशासन की स्मारिका और सूचना पुस्तिका का विमोचन करेंगे। कार्यक्रम में लोक आयुक्त संगठन से जुड़े अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद हैं।

