उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खास संदेश भेजकर बधाई दी है। पीएम मोदी ने पत्र के जरिए उनके सुखी, समृद्ध और स्वस्थ जीवन की कामना की। प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सुशासन, जनसेवा और लोककल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बधाई संदेश में लिखा कि 20 नवंबर को जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनका जीवन सुख, समृद्धि और आरोग्य से परिपूर्ण रहे। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में सेवा का हर अवसर राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का माध्यम होता है

