उत्तर प्रदेश में ‘राधे-राधे’ के अभिवादन को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच शुरू हुई जुबानी जंग अब होर्डिंग तक पहुंच गई है। भाजपा के एक प्रवक्ता ने यहां पार्टी कार्यालय के पास ‘राधे-राधे कमल खिला दे’ लिखी होर्डिंग लगाकर इस राजनीतिक बहस को नया मोड़ दे दिया है।
प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता दिलीप श्रीवास्तव की ओर से लगाई गई इस होर्डिंग में भगवान कृष्ण और राधा रानी के चित्रों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी तथा संगठन महामंत्री धर्मपाल के भी चित्र हैं।

