प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के आईआईटी खड़गपुर में आयोजित प्लेटिनम जुबली समारोह में शिरकत की । IIT खड़गपुर के 75 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि किसी भी देश की असली ताकत तब सामने आती है, जब वह अपनी सोच की सीमाओं को तोड़कर नई संभावनाओं की तलाश करता है। उन्होंने कहा कि आईआईटी खड़गपुर ने पिछले 75 वर्षो में देश के विकास और तकनीकी बदलावों में अहम भूमिका निभाई है।
कभी जिस जगह पर आजादी के दीवानों को कैद करके रखा जाता था, आज उसी धरती पर देश का भविष्य तैयार हो रहा है। यहां से निकलने वाले युवा अपने इनोवेशन और नए आइडिया से भारत को आत्मनिर्भर बनाने में जुटे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान आईआईटी खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में यह बात कही।

